चम्पावत, मार्च 20 -- पीजी कॉलेज लोहाघाट के सात दिनी एनएसएस शिविर का समापन हुआ। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले शिविरार्थियों को सम्मानित किया गया। बाराकोट के राउमावि कालाकोट में एनएसएस शिविर का समापन हुआ। नेहा, हंसा, पूजा, मनीषा, नेहा चंद, मानसी गोरखा, प्रिया गिरी, अर्पिता राय, दुर्गा, मानसी, प्रिया गिरी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार और सरस्वती जोशी ने शिविरार्थियों को सम्मानित किया। गया। यहां मुख्य अतिथि जितेंद्र बोहरा, देवेंद्र बोहरा, प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता, प्रधानाध्यापक गिरजेश पांडेय, राम प्रसाद कालाकोटी, गिरधर राम, लता गड़कोटी, मीना मेहता, उमेश पुनेठा, राहुल सामंत, सुनील राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...