मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को प्राचीन महादेव मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक श्री हरिकिशन गर्ग, विनोद कुमार सिंहल, मुख्य अतिथि अभिषेक बंसल व प्राचार्या डॉ. अनीता रानी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या ने छात्राओं को बताया कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है। श्री नवीन गर्ग ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता के निर्देशन में कु. वैशाली, सायना, अलशिफा नूर और शिवानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर मनीष जैन, अनुज गर्ग, अनिल गर्ग, अनंत गर्ग व कोमल सिंघल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...