विकासनगर, जनवरी 6 -- राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला के शिविर के तहत मंगलवार को जमनीपुर, बेरागीवाला, लक्खनवाला गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वयं सेवकों ने ग्रामीणो को मतदान जागरूकता, रक्तदान, नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. कुलवंत सिंह ने कहा कि गांवों के जागरूक होने से ही भारत विश्व गुरु की पदवी को प्राप्त कर सकता है। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के शिविर के तहत बौद्धिक सत्र में बाजार चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सतर्कता और सावधानी ही साइबर क्राइम से बचने का उपाय है। उन्होंने उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...