अल्मोड़ा, मार्च 17 -- डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविरार्थियों ने ग्वेलचौड़ा के प्राथमिक विद्यालय के पास स्वच्छता एवं प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम चलाया। नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली। बौद्धिक सत्र में सेवित क्षेत्र के वार्ड सदस्य लीला कैड़ा ने स्वयंसेवियों को सामाजिक पहलुओं से अवगत कराया। यहां संचालक शिविर प्रभारी ज्योति ने किया। मौके पर सदस्य डॉ शीला, आनंद, विपिन तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...