जौनपुर, मार्च 24 -- मुंगराबादशाहपुर। सार्वजनिक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन मंगलवार को समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने देशभक्ति गीत, प्रेरक वाक्य और एकांकी नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। काजल और नम्रता समेत अन्य छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समापन अवसर पर प्राचार्य उदय प्रकाश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीएन पांडेय, प्रणव कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अंत में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। अंत में डॉ. गौरव कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...