गिरडीह, मई 30 -- सरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार को सरिया कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ जॉनी रूफीना तिर्की उपस्थित थी। प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। डॉ जॉनी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विशेष शिविर में भाग लेने से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। समाज सेवा की भावना तथा नेतृत्व करने के गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक खिरोधर पंडित, कुलदीप कुमार, पुष्पा वर्मा, अंजनी कुमारी, रानी कुमारी तथा तनुश्री को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आसित दिवाकर ...