गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। डीडीयू के एनएसएस समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच है। प्रो. सिंह रविवार को हरि सहाय लॉ कॉलेज, तालकंदला (नरही) के सभागार में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंडित हरि सहाय पीजी कॉलेज जैती, बेलघाट के प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार द्विवेदी ने एनएसएस के इतिहास और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सतीश चंद उपाध्याय ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे पहले कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.