दुमका, अप्रैल 13 -- रानेश्वर। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना की और से विशेष शिविर लगाई गई है। सोमवार को इकाई 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा राय तथा इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर आशीष कुमार मंडल के द्वारा स्वयंसेवकों का स्वामी विवेकानंद जी के उपर निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों एवं जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान...