भागलपुर, अप्रैल 30 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने पक्षियों के लिए की जल की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य ने कहा कि गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल होने लगे हैं। मिट्टी के बर्तन को रखकर उनमें ताजे पानी को रखा गया हैं। महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो अमरजीत सिंह ने बताया कि गर्मी में जलस्रोत सूख जाते हैं, जिससे प्यास के कारण कई पक्षी दम तोड़ देते हैं। एक छोटा सा जलपात्र उनकी जान बचा सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार सिंह, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो मो. खालिद साहब, प्रो. अमर कुमार सिंह, किशोर गौरव झा, अशोक सिंह, अंकित कुमार, हेमंत कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप प्...