साहिबगंज, मई 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मुरली स्थित मॉडल कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देश में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व समाज में जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के इतिहास, उद्देश्य व महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता जैव विविधता पर ही निर्भर करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रकृति संरक्षण, पौधरोपण व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण मानव अस्तित्व के लिए आवश्यक : प्रो बिनोद मौके पर डॉ. शैल...