एनएसएस चयन मामले में संजय सेठ से मिले स्वयंसेवक
रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनएसएस स्वयंसेवक दिवाकर आनंद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना द्वारा झारखंड की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय में 10,200 स्वयंसेवक होने के बावजूद राष्ट्रीय शिविरों में सालाना सिर्फ 10-12 छात्र ही भेजे जाते हैं। इसके विपरीत, मात्र 200-500 स्वयंसेवकों वाले निजी विश्वविद्यालयों से 20-25 छात्रों का चयन हो रहा है। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड, दलनायक चयन और पुरस्कारों में भी झारखंड की लगातार अनदेखी हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित पहल व कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर राकेश भारद्वाज, अतुल कुमार, प्रिंस तिवारी, पुरुषोत्तम कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.