प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़। पीबीपीजी कॉलेज सिटी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रथम से चतुर्थ इकाई के स्वयंसेवकों ने जनजागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने रैली को रवाना किया। स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, मतदान, नशामुक्ति आदि सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ.शिव प्रताप सिंह, डॉ. वंदना सिंह, कार्यक्रमाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं डॉ. पवन कुमार सिंह ने विचार रखे। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक संतोष सिंह, बालेंदु भूषण सिंह, धीरेंद्र सिंह, संदीप मौर्य, अनिल सिंह, प्रशांत शुक्ल व उपमन्यु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.