बिजनौर, फरवरी 11 -- वर्धमान कॉलेज बिजनौर के राष्ट्रीय सेवा योजना ने तृतीय एक-दिवसीय शिविर में 'सुरक्षित भारत अभियान' के अंतर्गत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय से थाना कोतवाली बिजनौर तक एक रैली का आयोजन किया गया। तृतीय एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवकों ने एनएसएस के 'लक्ष्य गीत' को गाकर किया। बुधवार महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति खन्ना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर सभी का प्रोत्साहन किया। कोतवाली में अंकुर कुमार एवं ब्राइट फ्लावर, एस आई ने कोतवाली परिसर का भ्रमण कराया तथा उनके बारे महत्वपूर्ण जानकर प्रदान की। मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी ममता एवं अंजलि कुमारी ने वोमेन पॉवर लाइंस -1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, आपातकालीन सेवा -112 इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान करी। एनएसएस प्रोग्राम अधिक...