आगरा, जनवरी 29 -- गणतंत्र दिवस परेड शिविर में कदमताल करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ताजनगरी पहुंचे। आगरा भ्रमण पर आए स्वयंसेवकों का स्वागत ताज पूर्वी द्वार स्थित शिल्पग्राम पर किया। शिविर के प्रतिभागियों ने नई दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित हुई परेड में प्रतिभाग कर राष्ट्रपति को सलामी दी थी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड शिविर में विभिन्न राज्यों के 200 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया था। भ्रमण के दौरान युवाओं को आगरा स्थित वैश्विक धरोहर ताजमहल, आगरा किला की सांस्कृतिक विरासत व इतिहास से अवगत कराया गया। स्वयंसेवकों व साथ आए कार्यक्रम अधिकारियों का माल्यार्पण कर ताजनगरी में स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ युवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.