मुरादाबाद, मार्च 9 -- गांधी स्मारक महाविद्यालय सुरजन नगर में एनएसएस की तीनों यूनिटों का सात दिवसीय शिविर सरस्वती शिशु मंदिर सुरजन नगर में लगाया गया। कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व कॉलेज के बीएड विभाग के एचओडी डॉ. एसपी शर्मा ने स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं को शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस शिविर का छात्र और समाज के लिए अत्यधिक महत्व है एवं बहुत बड़ा संदेश भी समाज को जाता है। उन्होंने इस बात पर अधिक बल दिया कि विद्यार्थी जीवन में समाज के लिए श्रम दान का विशेष महत्व है और यह एनएसएस के द्वारा किया जाता है। सोमवार को दूसरे चरण में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने झंडा चौक पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सफाई करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र प्रकाश एवं कुलदीप व्यास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.