जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। राजबहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुलालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने शिविर के तहत धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया। मीरापुर, पोटरिया, छतौरा और गुलालपुर में रैली निकालकर मंदिरों और स्कूलों की सफाई की। अभियान के दौरान प्राचार्य डॉ. ज्योतिष प्रकाश मौजूद रहे। वहीं रामकिसुन सिंह महाविद्यालय सिद्धीकपुर के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह और स्वेक्षा प्रजापति के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. अजय दूबे ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकास, नेतृत्व और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण विकसित करना राष्ट्रीय सेवा योजना...