रांची, मार्च 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। निर्मला कॉलेज की एनएसएस यूनिट 2 और 3 द्वारा गुरुवार को सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई। डोरंडा स्थित बारीक टोली (ऊंचा कोचा और नीचा कोचा) में आयोजित कैंप का शुभारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. सिस्टर ज्योति ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि 'स्वयं से पहले सेवा' ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र है। उन्होंने जोर दिया कि बुजुर्गों और जरूरतमंदों की निस्वार्थ मदद से ही इस योजना का उद्देश्य सफल होगा।कार्यक्रम में डॉ. सिस्टर सुषमा, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. रंजू कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...