जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक को भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड की तरफ से प्रशस्ति पत्र मिला है। राष्ट्रीय सेवा योजना, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर इतिहास विभाग के प्रो. राकेश कुमार यादव एवं सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा के अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो डॉ. राजबहादुर यादव को समाज सेवा, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने की विशेष भूमिका रही है। दोनों को प्रशस्ति पत्र मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...