एनएसएस के छात्रों ने घूमा प्राणि उद्यान, ली जानकारियां
कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की समन्वयक डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों का भ्रमण कानपुर प्राणि उद्यान हुआ। प्राणी उद्यान के निदेशक डा. कन्हैया पटेल के निर्देशन में यहां छात्र-छात्राओं को अनेक जानकारियां मिलीं। वरिष्ठ सर्जन डॉ. नासिर ने पशुओं के रेस्क्यू (बचाव) तथा सर्जरी की प्रक्रिया के बारे में बताया। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर नवेद इकराम ने वन्य जीवों की सुरक्षा तथा उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर मोहम्मद फिरोज ने विद्यार्थियों को पशुओं के व्यवहार को समझने के तरीके बताए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. उमानाथ शुक्ला, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. संघमित्रा महापात्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.