समस्तीपुर, मार्च 14 -- रोसड़ा,। उदयनाचार्य रोसड़ा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा ने की। इस दौरान प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए महाविद्यालय के विकास, छात्रों की जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक महाविद्यालय की पहचान होते हैं और उनके कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने बताया कि उदयनाचार्य रोसड़ा कॉलेज का नाम अब इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस की सूची में शामिल हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। कॉलेज को शैक्षणिक, अनुसंधान और आधारभूत संरचना के स्तर पर और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.