रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के शहीद स्मृति सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, सीसीडीसी डॉ. प्रकाश कुमार झा व रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. किशोर सुरिन उपस्थित थे। इसमें मुख्य रूप से एनएसएस के जेडबीएस अकाउंट, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने कार्यक्रम पदाधिकारियों से एनएसएस के उद्देश्यों, युवाओं की सहभागिता तथा समाजोपयोगी कार्यों के सफल संचालन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं, डॉ. किशोर सुरिन ने एनएसएस इकाइयों को विश्वविद्यालय स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर ...