मेरठ, मार्च 12 -- श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम लाहौरगढ़ में मास्टर जनेश्वर दयाल त्यागी के घेर में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप त्यागी, उपाध्यक्ष ईश्वर दयाल त्यागी, उपसचिव उमेश त्यागी, प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग, प्रो. रंजू नारंग आदि रहे। शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...