बिजनौर, मार्च 7 -- चांदपुर। गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर मोहल्ला सराय रफी और विवेक नगर में शुरू हुआ। शिविर का संयुक्त उद्घाटन प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रो. अनिल कुमार वर्मा, प्रो. दिनेश सिंह व प्रो. अशोक ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, अनुशासन और सेवा भावना के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारियों मौ. आरिफ और डॉ. उदिता राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर शिविर स्थल की साफ-सफाई की। वहीं स्वच्छ भारत विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. विनोद कुमार ने स्वच्छता के महत्व...