मधेपुरा, दिसम्बर 8 -- मधेपुरा निज संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यालय में सोमवार को समाज एवं राष्ट्र की बेहतरीन के लिए योगदान देने वाले सात महापुरुषों की तस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से युवाओं को अपने सभी महापुरुषों को जानने-समझने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी उद्देश्य से विभिन्न महापुरुषों की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं एवं परिचर्चाएं आयोजित की जाती हैं और कार्यालय में तस्वीरें भी लगाई गई हैं। इस अवसर पर परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.