देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सीसी रोड स्थित दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वंय सेविकाओं ने विभिन्न गीत प्रस्तुत किए एवं योग पर विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे गाकर सबको ताली बजाने पर मजबूर हो गए। वहीं मनीषा यादव ने मतदाता जागरूकता पर शानदार गीत प्रस्तुत किया तथा सेविकाओं ने कविता, भाषण एवं नुक्कड नाटक भी प्रस्तुत किए। इसके बाद योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश चौरसिया ने सहज योग पर विस्तृत चर्चा करते हुए व्यवहारिक तरीके से स्वयं सेविकाओं को सहज अभ्यास कराया। उन्होनें कहा कि सहज योग के द्वारा स्वयं सेविकायें मानसिक तनाव को दूर कर अपने चित्त को एकाग्र कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.