लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कैंपस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई छह द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। मुख्य अतिथि के रूप में केएस कॉलेज गोला के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि विनीत सिंह भदौरिया ने स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा की भावना जागृत करने तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर स्वयंसेवक दीपक कुमार, शशांक गुप्ता ...