आदित्यपुर, जुलाई 16 -- आदित्यपुर। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में एमबीबीएस के सौ सीट पर नामांकन के लिए एमएमसी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यहां उक्त पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए कुल दो सौ सीटों पर नामांकन होगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि देश में किसी संस्थान की सीट दोगुनी हो गई हो। बिहटा स्थित एनएसएमसीएच की पहले डेढ़ सौ सीट थी। अब यह बढ़ कर 250 हो गई है। 250 सीट मानक है। इससे अधिक नहीं हो सकती है। पहले सीट बढ़ाने के लिए पांच सालों का इंतजार करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- झारखंड में नर्सिंग कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 से लेकिन अब प्रावधान में संशोधन किया गया है। मदन मोहन सिंह ने बताया कि सितवंतों देवी महिला कल्याण ट्रस्ट की...