नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान के साथ बजट 2026-27 के समग्र लाभों पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक में म्यूचुअल फंड और परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग से जुड़े निवेशक और प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि भी शामिल हुए। गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, एनएसई में आयोजित यह बैठक बेहद उपयोगी और संवादपूर्ण रही। बजट के बाद उद्योग जगत में दिख रही आशावादिता, इससे मिलने वाले वृद्धि अवसरों से जुड़ा उत्साह और बैठक में सामने आए नए विचार और सुझाव उत्साहजनक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.