कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश ने समीक्षा बैठक की। इसमें संस्थान के 29 अधिकारी, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। आयोग के सदस्य ने कर्मचारियों से समस्याओं को लेकर जानकारी ली। कुछ कर्मचारियों ने भर्ती नियमों को लेकर बात कही। कहा, संस्थान के कुछ प्रशासनिक या तकनीकी पदों के प्रमोशन नियमों में 8 साल की नियमित सेवा का नियम लागू है, जिसे 5 साल किया जाए। इससे पहले सभी कर्मचारियों ने आयोग के सदस्य का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- ..स्कूल के बजाए कहां जा रहे अनुसूचित जाति के बच्चे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...