भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय पोषण संघ (एनएसआई) के भागलपुर चैप्टर द्वारा संस्था के 58वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन किया गया। यह सम्मेलन 8 से 10 अक्टूबर तक कोयंबटूर, तमिलनाडु के अविनाशीलिंगम इंस्टीट्यूट में आयोजित होगा। इस वर्ष की थीम 'फूड एंड न्यूट्रीशन: लिविंग नो वन बिहाइंड' रखा गया है।​भागलपुर चैप्टर के कन्वेनर डॉ. फारूक अली ने बताया कि 'यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड' और वैज्ञानिक शोध-सार (एब्स्ट्रैक्ट) ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, जबकि पंजीकरण 15 सितंबर तक कराया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के शोधार्थियों, प्राध्यापकों और गृह विज्ञान के छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। गौरतलब है कि भागलपुर चैप्टर को लगातार तीन सम्मेलनों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जा च...