कानपुर, मई 23 -- कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) के पूर्व निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन को शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भविष्य के लिए तैयार 'चीनी उद्योग: सतत विकास का मार्ग' के दौरान प्रतिष्ठित 'शर्करा भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार की आयुक्त (गन्ना एवं चीनी) मिनिस्थी एस. ने प्रदान किया। इस अवसर पर यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय एस बंका, दक्षिण अफ्रीकी शुगर टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद कडवा और जर्मनी स्थित सुक्रोस्फीयर के प्रबंध निदेशक मार्क ओलिवर भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...