कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में स्थित प्रायोगिक चीनी मिल में शुक्रवार को विधि विधान के साथ ब्वॉयलर पूजन कर शुभारंभ किया गया। संस्थान की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने पूजन कर प्रायोगिक चीनी मिल में वर्तमान पेराई सत्र में पेराई का काम शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने संजय चौहान, महेन्द्र कुमार यादव के साथ पूजन किया। इस मौके पर प्रो. अशोक कुमार, डॉ. विनय कुमार, अनूप कुमार कनौजिया, डॉ. अनंत लक्ष्मी रंगनाथन, अजय कुमार अवस्थी, आशीष कुमार शुक्ला, अखिलेश कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...