मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एसकेएमसीएच के डिसेक्शन रूम को छोटा बताया है। पिछले दिनों एनएमसी की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण एसकेएमसीएच में एमबीबीएस की सीट 120 से बढ़ाकर 150 करने के लिए किया गया था।टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 150 छात्रों के डिसेक्शन के लिए रूम छोटा है। इसे और बड़ा होना चाहिए। इसके अलावा छात्रों का प्रैक्टिकल रूम को और भी बेहतर बनाने की बात रिपोर्ट में कही है। प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार कॉलेज को ठीक किया जा रहा है। एसकेएमसीएच ने एनएमसी को सीट बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- एनएमसी ने डिसेक्शन रूम को बताया छोटा इसके बाद टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। टीम ने सभी विभागों का जायजा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान ...