एनएमसी निरीक्षण में परखे मेडिकल कॉलेज के मानक, बढ़ी एनओसी की उम्मीद
रुद्रपुर, जून 26 -- रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने गुरुवार को विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया। सुबह शुरू हुआ निरीक्षण देर रात तक चला। इस दौरान टीम ने कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय में उपलब्ध शैक्षणिक, चिकित्सीय तथा आधारभूत सुविधाओं का निर्धारित मानकों के अनुरूप गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण में फैकल्टी की उपलब्धता, विभागवार मानव संसाधन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, छात्रावास, अस्पताल की बेड क्षमता, ओपीडी-आईपीडी सेवाएं, चिकित्सा उपकरण, मरीजों की संख्या और संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.