जमशेदपुर, मार्च 21 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज उपस्थित रहीं। उन्होंने वन सेवा के अपने चुनौतीपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए युवा महिलाओं को अपने सपनों का मार्ग चुनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने वैज्ञानिकों से टिकाऊ खनन पर शोध करने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने संस्थान में महिला शक्ति के योगदान की सराहना की और उनके विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फन एंड फूड फेस्ट ने समां बांध दिया, जिसमें महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प...