हजारीबाग, मार्च 10 -- केरेडारी प्रतिनिधिकेरेडारी प्रखंड स्थित चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना सी बी सी एम पी के सामुदायिक विकास-कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी डी -सी एस आर ) पहल के तहत वार्षिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सी बी सी एम पी के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे द्वारा किया गया।इस टूर्नामेंट में परियोजना प्रभावित गांवों (पी ए वी एस) की कुल 16 टीमें भाग ले रही है। जो विजेता बनने के गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।इस अवसर पर सी बी सी एम पी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा चट्टी-बरियातु के मुखिया झरीलाल महतो , पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुंदर गुप्ता ,महेन्द्र रजक आदि दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...