एनएमएमयू ने पांच माह में 60 हजार से अधिक लोगों का किया उपचार
आजमगढ़, जून 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीर और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घर के पास ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। आधुनिक उपकरणों से लैस एनएमएमयू (नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट) में ओपीडी की पूरी सुविधा है। डॉक्टर के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ है, जो उपचार कर रहे हैं। पांच माह में जनपद के करीब 60 हजार लोगों को एनएमएमयू से उपचार मिला है। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत दी है। दूर अस्पताल जाने में अक्षम वृद्ध सहित अन्य जरूरत मंद को उनके गांव के उपचार उपलब्ध करा रही है। यह वैन गांव-गांव जाकर लोगों के दरवाजे पर ही मुफ्त इलाज, दवाइयां और पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध करा रही है। जिससे ग्रामीणों को दूर शहरों या अस्पतालों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.