सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तर पर प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षा विभाग के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित विभागों व पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानाध्यापकों को योजना की बारीकियों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का आवेदन सुनिश्चित करने और परीक्षा परिणाम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रधानाध्यापकों को पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि विद्यालय स्तर पर मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की पहचान कर उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि कोई भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.