उन्नाव, मार्च 1 -- उन्नाव। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जिले के नतीजे शत-प्रतिशत रहे। परीक्षा में प्रदेश से जिले के लिए तय लक्ष्य के सापेक्ष 243 सीटों में 238 छात्र सफल रहे जबकि पांच अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें खाली रह गई। इस जाति का कोई छात्र जिले में नहीं है। परीक्षा के लिए दो हजार से अधिक आवेदन हुए थे। परीक्षा में कक्षा-8 में अध्ययनरत छात्र शामिल हुए थे। जिन्हें सफल होने के बाद शासन स्तर से कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रत्येक माह एक हजार के हिसाब से साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। जिले में बांगरमऊ, सरोसी, हसनंगज और औरास ब्लॉक के स्कूल से ज्यादा चयनित होने वाले बच्चों की संख्या शामिल रही। बारंगमऊ के उच्च प्राथमिक गोसाईखेड़ा से 16 बच्चों का चयन हुआ है। यहां से कुल 21 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। चयन पर स्कूल क...