लखनऊ, मार्च 30 -- नगराम, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) पास करने वाली जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली की मेधावी छात्रा छात्रा नंदिनी वर्मा (कक्षा आठ) को सोमवार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि नंदिनी की इस उपलब्धि पर सरकार द्वारा चार वर्षों तक यानी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये यानी सालाना 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य मेधावी विद्यार्थियों सोनी, आदित्य राज, दिव्या, नंदिनी, दीपांशु कुमार,नैंसी, अंशिका, आयुष यादव, अनूप कुमार, परी शर्मा, शुभम और अनामिका को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...