चतरा, जून 18 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप स्कूल के विद्यार्थी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल माह में आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा में विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र नितिश कुमार ने सफलता हासिल की है। इस सफलता के बाद नितिश कुमार को सरकार की ओर से पुरस्कार स्वरूप 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलेगी।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार,डीएवी शिक्षादीप के छात्र इससे पूर्व भी ओलंपियाड, स्ट्रेमेक्स एवं एनएमएमएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।विद्यालय की प्राचार्या कुमारी अनुप्रिया पांडेय ने छात्र की ...