अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में एसजी टीचिंग सेंटर, फारबिसगंज के चार छात्रों ने पहली बार में ही सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्था के निदेशक राशिद जुनैद ने बताया कि विशेष बैच की शुरुआत का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सफल छात्रों में सार्थक सुमन (24वां रैंक), अनाया सुल्ताना (46 वां), आंचल कुमारी (143 वां) और सानिया परवीन (169वां) शामिल हैं। शिक्षकों ने बताया कि इन छात्रों को 12 वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। सफलता पर संस्थान में बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.