मुंगेर, अप्रैल 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जारी परिणाम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवनीत कुमार ने बताया कि विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी ने 118 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं 20 छात्राओं ने टॉप 100 में जगह बनाई है जिनमें दिव्या कुमारी ने 105 अंक के साथ 8वां स्थान तथा सुप्रिया कुमारी ने 105 अंक प्राप्त कर 9वां स्थान हासिल किया।इसके अलावा दिव्या कुमारी 100 अंक प्राप्त कर 12वां स्थान, आस्था शर्मा 100 अंक के साथ 13वां स्थान और रीत श्री 97 अंक के साथ 15वां स्थान ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। अन्य सफल छात्राओं में दिलवर नायक 95 अंक के साथ 18वां स्थान...