पिथौरागढ़, जून 7 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र थरकोट में आयोजित पांच दिवसीय एनएमएनएफ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र गैना के डॉ. अलंकार सिंह ने किया। डॉ. सिंह ने प्रशिक्षण में पहुंचे किसानों को जैविक खेती अपनाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। किसानों को रासायनिक खाद का उपयोग ना करने व उससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मूनाकोट ब्लाक के कृषि प्रभारी डॉ. आशीष प्रकाश, सहायक कृषि अधिकारी बलविंदर सिंह, गोकुल शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रासायनिक खाद व कीटनाशक का कम से कम प्रयोग की अपील यह भी पढ़ें- अधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता होती है प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...