मेरठ, अप्रैल 7 -- आईआईएमटी लाइफलाइन हॉस्पिटल ने एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) के छठे एडिशन के सर्विलांस असेसमेंट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि अस्पताल की उच्च गुणवत्ता, सुरक्षित चिकित्सा सेवाओं और उत्कृष्ट मरीज देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता है। एनएबीएच एक राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता मान्यता प्रक्रिया है, जो यह सुनिश्चित करती है कि अस्पताल मरीजों की सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता, स्वच्छता, और क्लिनिकल प्रोटोकॉल के उच्चतम मानकों का पालन कर रहा है। इस मान्यता के माध्यम से यह प्रमाणित होता है कि अस्पताल में दी जा रहीं सेवाएं विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप हैं। अस्पताल के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और टीमवर्क के लिए धन्...