सराईकेला, जुलाई 10 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड स्थित आत्मा में गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत किसानों के बीच हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया गया। 50 चयनित किसानों को उन्नत किस्म के हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध कराए गए ताकि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। किसानों को हाइब्रिड धान बीज का वितरण जिला परिषद सदस्य जिंगी हेंब्रम, प्रमुख गुड्डी देवी, बीएओे लिबनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार एवं झामुमो प्रखंड सचिव मुन्ना सोय ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिप सदस्य हेंब्रम ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रमाणित बीज और वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।प्रमुख यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: खरीफ मौसम की कृषि कार्य य...