कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, एक संवाददाता यात्रियों को ट्रेन में आनबोर्ड सुविधा और आरामदायक यात्रा को उन्नत करने की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने एक उल्लेखनीय कदम उठाया है। लंबी दूरी की अपनी दो प्रीमियम ट्रेनों, अगरतला- आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बेहतर लिनेन सेवाएं शुरू की हैं। इस रेलवे की यह पहल यात्रियों को अधिक स्वच्छ, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने में उसकी प्रतिबद्धता को दोहराती है। उन्होंने बताया कि अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस में 23 मार्च से अपग्रेडेड बेडरोल की सुविधा शुरू की गई है, जिसमें खास तौर पर डिज़ाइन किए गए, बेहतरीन क्वालिटी के लिनेन शामिल हैं। इस अहम अपग्रेड का उद्देश्य बेहतर सफ़ाई और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। साथ ही, यह प्रीमियम सेवाओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.