देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आरिफ खान ने शिक्षा जगत में एक नई क्रांति का संचार किया है और नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजो में लगातार फीस वृद्धि को, एक ही दुकान से ड्रेस और किताबों की खरीद को लेकर हो रही मनमानी का विरोध किया। अभिभावकों और छात्रों के अधिकारों के लिए शिक्षा विभाग, बाल आयोग उत्तराखंड सरकार से लेकर नैनीताल हाई कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक कि लड़ाई लड़ रहे हैं। वह समाज में जागरूकता व जनचेतना का काम कर रहे हैं। जरूरतमंद बच्चों के लिए दस वर्ष पूर्व निःशुल्क बुक ...