कानपुर, मई 31 -- कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चल रही 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एनएनके इलेवन ने लीवरपूल इलेवन को 62 रन से और दूसरे मैच में डीकेजी इंटरप्राइजेज इलेवन ने सोलिवियर इलेवन को 67 रन से पराजित किया। मैच में हर्ष ने लीग की पहली हैट्रिक ली। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान-ए पर हुए मैच में एसएनके इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से प्रत्युष ने 82 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में शिबू साहू और प्रियांशु ने दो-दो विकेट लिए। यह भी पढ़ें- गोल्डी मसाले इलेवन ने बालमोल इलेवन को हराया जवाब में लीवरपूल इलेवन की टीम 15 ओवर में 97 रन ही बना सकी। टीम की ओर से यशस्वी ने 27 रन व प्रिंस यादव ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में जीशान रहमानी, वंश और वेदांत ने दो...