रुद्रपुर, फरवरी 16 -- काशीपुर। एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे और तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने सामाजिक जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। शिविर के दूसरे दिन चयनित मलिन बस्ती कटरामालियान में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के घातक दुष्प्रभावों और इससे होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए लोगों से नशे का त्याग करने की अपील की। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने पॉलीथिन उन्मूलन पर जोर दिया। जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया और कपड़े के थैलों का उपयोग करने का आग्रह किया। वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन बौद्धिक सत्र के दौरान पाल कॉलेज हल्द्वानी के कार्यक्रम अधिकारी एव...